यह ख़बर 17 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बिहार : बोलेरो में आग लगी, दो लोग जिंदा जले

खास बातें

  • बिहार के मुंगेर जिले में असरगंज थाना अंतर्गत स्टेट हाइवे पर एक बोलेरो में अचानक आग लग जाने से सुबह दो लोगों की जलकर मौत हो गई।
मुंगेर:

बिहार के मुंगेर जिले में असरगंज थाना अंतर्गत स्टेट हाइवे पर एक बोलेरो में अचानक आग लग जाने से सुबह दो लोगों की जलकर मौत हो गई।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तारापुर-सुल्तानगंज मार्ग पर असरगंज के समीप एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग जाने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वाहन बिल्कुल नया था, जिसके कारण उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। कंपनी द्वारा दिया गया अस्थाई नंबर एफ 22512 वाहन पर देखा गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगला पहिया पंक्चर हो जाने के कारण वाहन असंतुलित हो गया और ईंधन का टैंक रगड़ खाने के कारण वाहन में आग लग गई। इससे वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है।