यह ख़बर 02 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

बिहार : मां, बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

सीतामढ़ी:

बिहार के सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, मड़पा कचोर गांव में पीड़िता के पिता मजदूरी करने गए थे और मां पड़ोसी के घर गई थी। इसी दौरान 16 वर्षीया किशोरी को घर में अकेला पाकर, गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के चार वर्षीय भाई ने दौड़कर अपनी मां को बुलाया। मां आते ही शोर मचाने लगी तो मनचलों ने उनके साथ भी दुष्कर्म किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही दिनेश अधिकारी, नवीन कुमार और प्रवीण कुमार को नामजद किया गया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।