यह ख़बर 14 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बिहार : बदमाशों ने महिला के शव को पेड़ से लटकाया

खास बातें

  • महिला को अकेली देखकर दुष्कर्मी उसे मकसपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले गए और उसकी हत्या कर शव को उसी की साड़ी से एक पेड़ की डाल से लटका दिया।
भागलपुर:

महिला को अकेली देखकर दुष्कर्मी उसे मकसपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले गए और उसकी हत्या कर शव को उसी की साड़ी से एक पेड़ की डाल से लटका दिया।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली 40 वर्षीया महिला ब्रह्मपुत्र मेल से न्यू अलीपुरद्वार से नई दिल्ली अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी। वह किसी कारणवश कहलगांव रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। महिला के रिश्तेदारों ने रेलवे पुलिस को यह जानकारी दी।  

महिला को अकेली देखकर दुष्कर्मी उसे मकसपुर गांव स्थित एक बगीचे में ले गए और उसकी हत्या कर शव को उसी की साड़ी से एक पेड़ की डाल से लटका दिया। महिला के रिश्तेदारों के मुताबिक, वह मंद बुद्धि थी, जिसका फायदा बदमाशों ने उठा लिया। पुलिस ने रविवार की शाम निर्वस्त्र शव को बगीचे से बरामद किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बगीचे से महिला का स्वेटर और शराब की बोतल भी बरामद की है। भागलपुर की सहायक पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्ट मॉर्टम कराया जिसमें बलात्कार की पुष्टि नहीं हो पाई।