यह ख़बर 20 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

बीजापुर : 50 घंटे तक चले बचाव कार्य का दुखद अंत, बोरवोल में गिरी बच्ची मृत मिली

बीजापुर:

कर्नाटक में बीजापुर के पास नागथन गांव में बोरवेल में गिरी चार साल की एक बच्ची को निकालने के लिए करीब 50 घंटे तक चले बचाव कार्य का दुखद अंत हो गया, क्योंकि गुरुवार देर रात यह बच्ची मृत निकाली गई।

एक खेत में बने करीब 300 मीटर गहरे बोरवेल से लड़की का शव निकाले जाने के कुछ ही देर बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी गुंडप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि शव सड़ने लगा था।

अतिरिक्त उपायुक्त कविता ने बताया कि बच्ची करीब 25 या 26 फुट की गहराई में फंसी थी। लड़की के पिता हनुमंत मायपाटिल और मां सावित्री बेबस होकर बचाव अभियान देख रहे थे, जबकि आसपास के ग्रामीण उसके जीवित निकलने की दुआ कर रहे थे। लड़की के माता-पिता मजदूर हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com