खास बातें
- सरकार ने शनिवार को पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया।
नई दिल्ली: सरकार ने शनिवार को पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया।
सरकार ने यह घोषणा पदस्थ जनरल वीके सिंह की जन्मतिथि को लेकर चले लंबे विवाद के बाद की है।
लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह इस समय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख हैं। सिंह सेना के शीर्ष पद का कार्यभार 31 मई को सम्भालेंगे। जनरल वीके सिंह इसी दिन सेवानिवृत्त होंगे।