भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बताया 'राष्ट्रपुत्र'

भोपाल से BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की जगह राष्ट्रपुत्र बताया है.

भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बताया 'राष्ट्रपुत्र'

भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी को लेकर दिया विवादित बयान.

खास बातें

  • साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर दिया विवादित बयान
  • BJP सांसद ने महात्मा गांधी को बताया राष्ट्रपुत्र
  • पहले भी विवादित बयान दे चुकी हैं साध्वी प्रज्ञा
भोपाल:

भोपाल से BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की जगह राष्ट्रपुत्र बताया है. रविवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, '(महात्मा) गांधीजी राष्ट्रपुत्र (Son Of The Nation) हैं. गांधीजी इस धरा के सपूत हैं. राम इस धरा के पुत्र हैं. महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज इस धरा के पुत्र हैं.' उन्होंने कहा, 'देश के लिए जिसने सराहनीय कार्य किया है, निश्चित रूप से वो हमारे लिए आदरणीय हैं. हम उनके कदमों पर चलते हैं.'

साध्वी प्रज्ञा के ‘मारक शक्ति' वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके लिए पागलखाना ही...

प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने कहा कि वह देश के लिए जीती हैं. प्रज्ञा से सवाल पूछा गया था कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में भाजपा द्वारा संकल्प यात्रा निकाली जा रही हैं, लेकिन वह इसमें क्यों शामिल नहीं हो रही हैं? इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के आगर मालवा में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिस पर काफी बवाल हुया था.

बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लगाई फटकार, आगे ध्यान रखने की चेतावनी

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे. हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद तब प्रज्ञा ने अपने इस बयान पर देश के लोगों से माफी मांगते हुए कहा था, 'मैं गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं. गांधी जी ने जो देश के लिए किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है.'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट के आदेश को मानने से किया इनकार



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)