भाजपा ने खान आवंटन घोटाले के कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया

भाजपा ने खान आवंटन घोटाले के कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया

राजस्थान बीजेपी नेता अशोक परनामी

जयपुर:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा राज्य की भाजपा सरकार में 45 हजार करोड़ रुपये के खान घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद से ही झूठे आरोप लगा रही है।

परनामी ने शुक्रवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अपनी हार को पचा नहीं पा रही और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गलत आरोप लगा रही है। राजे पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन उन्नीस खान ब्लॉक आवंटन की बात कर रही है इन खानों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी।

खान सचिव अशोक सिंघवी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने हिन्दुस्तान जिंक को 24 अगस्त 2011 को आवंटित की गई खानों को लेकर ब्यूरो को मिली शिकायत की जांच करने में जांच अधिकारी ने तत्कालीन खान सचिव अशोक सिंघवी और दो अन्य खान अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की सिफारिश की। लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने जांच अधिकारी की सिफारिश नहीं मानकर विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कांग्रेस ने शुरू की थी आवंटन की प्रक्रिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा खानों के आवंटन की शुरू की गई प्रक्रिया को आगे बढ़ानेभर का काम किया है। भाजपा सरकार ने कानून के दायरे में रहकर खानों के आवंटन किए है।