दिल्ली चुनाव प्रचार में हेमा, शत्रुघ्न, विनोद खन्ना, स्मृति ईरानी को उतारेगी भाजपा

नई दि्ल्ली:

दिल्ली में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी मजबूत बनाने के प्रयास के तहत भाजपा ने सांसद हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, स्मृति ईरानी जैसे नेताओं को प्रचार में लगाने का निश्चय किया है जो राष्ट्रीय राजधानी में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने अब तक चुनाव प्रचार के लिए 18 स्टार प्रचारों की सूची तैयार की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम भी शामिल है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘पार्टी प्रदेश चुनाव में आप नेता अरविंद केजरीवाल को पीछे छोड़ना चाहती है। हमें उम्मीद है कि ऐसे स्टार प्रचारकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता भाजपा की ओर आयेंगे।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब तक ऐसे स्टार सांसदों को राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव प्रचार में नहीं लगाया है और वह चाहती है कि जब मतदान करीब हो तब इन्हें चुनाव प्रचार में लगाया जाए ताकि अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके।