यह ख़बर 29 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रेड्डी बंधुओं को लेकर मतभेद नहीं : भाजपा

खास बातें

  • रेड्डी बंधुओं को लेकर सुषमा स्वराज के बयान से उत्पन्न विवाद के मद्देनजर भाजपा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।
नई दिल्ली:

रेड्डी बंधुओं को लेकर सुषमा स्वराज के बयान से उत्पन्न विवाद के मद्देनजर भाजपा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने सुषमा स्वराज और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद के बारे में पूछे जाने पर कहा, पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है। पार्टी के अंदर कोई मतभेद नहीं है। भाजपा प्रवक्ता नितिन गडकरी ने शनिवार को बयान जारी करके कहा था कि कर्नाटक में मंत्रियों के चयन को लेकर मीडिया में बहस पूर्ण रूप से अनावश्यक है। गडकरी का यह बयान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा रेड्डी बंधुओं को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने के बाद आया जिससे सुषमा ने अपना पल्ला झाड़ लिया था। रेड्डी बंधुओं की नजदीकी माने जाने वाली सुषमा ने गत सप्ताह कहा था कि रेड्डी बंधुओं, जनार्दन और करुणाकर रेड्डी को मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय जेटली, येदियुरप्पा, वेंकैया नायडू और अनंत कुमार का था। इस टिप्पणी से भाजपा की दूसरी पीढ़ी के नेतृत्व में मतभेद सामने आए जिससे राजनाथ सिंह और येदियुरप्पा को रेड्डी बंधुओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने की जिम्मेदारी अपने उपर लेने को मजबूर होना पड़ा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com