मुंबई : साढ़े तीन किलो कोकीन के साथ बोलिविया की महिला गिरफ्तार

महिला को तकरीबन साढ़े तीन किलो कोकीन के साथ पकड़ा गया है. क्लाउडिया ने कोकीन को अपने सामान के साथ छुपा रखा था.

मुंबई : साढ़े तीन किलो कोकीन के साथ बोलिविया की महिला गिरफ्तार

मालगेर जी क्लाउडिया (फाइल फोटो)

मुंबई:

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बोलिविया की 38 साल की महिला यात्री मालगेर जी क्लाउडिया को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया. महिला को तकरीबन साढ़े तीन किलो कोकीन के साथ पकड़ा गया है.

क्लाउडिया ने कोकीन को अपने सामान के साथ छुपा रखा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 21 करोड़ बताई जा रही है. महिला साओ पाउलो से आदिस अबाबा होते हुए मुंबई आई थी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com