सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब सीमा पर मनाई दिवाली

अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारण, फिरोजपुर और फजिल्का जिले के सीमावर्ती इलाकों में उत्सव की सूचनाएं हैं.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब सीमा पर मनाई दिवाली

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब सीमा पर फौजियों ने मनाई दिवाली (प्रतीकात्मक फोटो)

चंडीगढ़:

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार को पंजाब में पाकिस्तान से सटे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दिवाली मनाई. अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारण, फिरोजपुर और फजिल्का जिले के सीमावर्ती इलाकों में उत्सव की सूचनाएं हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं

कुछ स्थानों में उत्सव बुधवार की रात को मनाया गया. पाकिस्तान के साथ 553 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पंजाब से सटी हुई है, जहां बीएसएफ के जवान चौबीसों घंटे पहरा देते हैं. सीमा पर हमेशा सख्त निगरानी रखी जाती है.

वीडियो- दीपावली की पूरे देश में धूम...

वहीं, दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना के जवानों के साथ पर्व मनाया. गुरेज सेक्टर प्रदेश में नियंत्रण रेखा के समीप स्थित है. सेना ने यह जानकारी दी.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com