यह ख़बर 13 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जादवपुर में हारे मुख्यमंत्री बुद्धदेव

खास बातें

  • प. बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। उन्हें तृणमूल उम्मीदवार मनीष गुप्ता ने 16,684 मतों से हराया।
कोलकाता:

प. बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। उन्हें तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष गुप्ता ने 16,684 मतों से हराया। गुप्ता को जहां 103,972 मत मिले वहीं बुद्धदेव को 87,288 मत मिले। ज्ञात हो कि बुद्धदेव वर्ष 1987 से जादवपुर से जीतते आ रहे हैं। वर्ष 1967 में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के गठन होने के बाद यह पहला मौका है जब उसे जादवपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com