यह ख़बर 16 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में घोटाले को उजागर करने वाले बिल्डर की गोली मारकर हत्या

खास बातें

  • बिल्डर सुनील कुमार पर छह हमलावरों ने फायरिंग की और जब वे भागने लगे, तो लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार की नवी मुंबई में एफएसआई स्कैम उजागर करने में अहम भूमिका थी।
मुंबई:

मुंबई में शनिवार सुबह एक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बिल्डर को छह गोलियां लगी थीं। सुबह बिल्डर पर छह हमलावरों ने फायरिंग की और जब वे भागने लगे, तो लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि बिल्डर सुनील कुमार की नवी मुंबई में एफएसआई स्कैम उजागर करने में अहम भूमिका थी। सुनील कुमार ने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी कि नवी मुंबई के पामबीच रोड पर नवी मुंबई महानगरपालिका ने जो एफएसआई मंजूर की थी, क्या उसके मुताबिक काम हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके बाद एफएसआई घोटाले की जांच में पता चला कि इलाके की लगभग 650 इमारतों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का एफएसआई घोटाला हुआ है। जांच के बाद नवी मुंबई के एक डीसीपी, नवी मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के कुछ अधिकारियों और कुछ बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। अकेले पाम बीच रोड पर 23 बिल्डिगों की जांच में 21 में अनिमियतताओं की बात खुद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने विधानसभा में स्वीकारी थी।