26 जनवरी : दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे की रोशनी से जगमगाया, देखें देश-दुनिया की तस्वीरें

26 जनवरी : दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे की रोशनी से जगमगाया, देखें देश-दुनिया की तस्वीरें

बुर्ज खलीफा में तिरंगा...

खास बातें

  • बुर्ज खलीफा तिरंगे की रोशनी में नहाया
  • राष्ट्रपति भवन को भी खास तरह से सजाया गया
  • मुंबई में कई सरकारी इमारतें जगमगाई
नई दिल्ली:

26 जनवरी के मौके पर दुबई में भी तिरंगा नजर आया. दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंगों में रंगा दिखा. यूएई के राजकुमार शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य मेहमान हैं. इसी के सम्मान में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया है. पहली बार परेड में संयुक्त अरब अमीरात के 144 जवानों का दस्ता भी सेना के जवानों के साथ परेड की अगुवाई करता नजर आएगा.

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने अपने ट्वीट में कहा कि बुर्ज खलीफा भारत गणराज्य को राष्ट्रीय दिवस की कामना करता है. बुर्ज खलीफा ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी और अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्वीट में बताया था, आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे. तिरंगे के रंगों की रोशनी की यह महफिल आज तीन बार जमी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसके साथ ही दुबई फाउंटेन शो होगा.

क्रिकेटर शिखर धवन ने बुर्ज खलीफा में तिरंगे की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे इस बात का गर्व होता है कि जब दुनिया हमारी क्षमता का सम्मान करती है.देशवासियों को इसकी बधाई.
 

president
रोशनी में नहाया राष्ट्रपति भवन

वहीं गणतंत्र दिवस के जश्न की झलक देर रात से ही देश के कई हिस्सों में दिखने लगी. राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक सब रंग-बिरंगी रोशनी से नहाये रहे. 68वें गणतंत्र दिवस के लिए अहम सरकारी इमारतों को खासतौर पर सजाया गया है. वहीं मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस - सीएसटी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज खूबसूरत रोशनी से जगमगा रहा है.
 
cst
मुंबई के सीएसटी स्टेशन की रोशनी देख कोई भी कह उठेगा, वाह... लाजवाब...
 
stock exchange
मुंबई में स्थित स्टॉक एक्सचेंज की इमारत

गणतंत्र दिवस के मौके पर सुर्दशन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर गणतंत्र दिवस की बधाई कुछ इस तरह से दी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com