यह ख़बर 18 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

हिमाचल में खाई में गिरी बस, 11 की मौत

खास बातें

  • हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक वाहन के सड़क से फिसलकर 500 फिट गहरी खाई में गिर जाने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें नौ महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
मनाली:

हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक वाहन के सड़क से फिसलकर 500 फिट गहरी खाई में गिर जाने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें नौ महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

जांच अधिकारी नील चंद शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि यहां से 15 किलोमीटर दूर पाटलीकुल से आ रहा वाहन नागर के नजदीक नाथन गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि वाहन के मलबे से 11 शव निकाल लिए गए तथा छह घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि वाहन में सवार अधिकतर यात्री स्थानीय निवासी थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। इस पखवाड़े में हिमाचल में हुई यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले सात जून को एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई थी तथा 13 लोग घायल हो गए थे।