यह ख़बर 04 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

खंडाला के पास बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, 40 घायल

मुंबई:

महाराष्ट्र के खंडाला में एक टूरिस्ट बस पुल से नीचे खाई में गिर गई है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है और 40 यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं। बस में कुल 50 यात्री सवार थे। जख्मी लोगों में छह की हालत बेहद गंभीर है।

गौरतलब है कि हादसा बीती रात 10 बजे हुआ जब बस पुणे से मुंबई जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोगों में 40 पोरबंदर के और छह मुंबई के थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com