यह ख़बर 18 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली गैंग रेप मामला : पहचान परेड से मुख्य आरोपी ने मना किया

खास बातें

  • दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह को पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट में राम सिंह ने पहचान परेड में जाने से मना कर दिया।
नई दिल्ली:

दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह को पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट में राम सिंह ने पहचान परेड में जाने से मना कर दिया। अब दिल्ली पुलिस की मुश्किल बढ़ जाएगी।

जानकारों के मुताबिक पहचान परेड में शिनाख्त के बाद आरोपी को लगभग दोषी मान लिया जाता है लेकिन अब इस मामले में पुलिस को सबूतों और गवाह के आधार पर आरोप साबित करने होंगे।

इस गैंगरेप और हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों के नाम हैं, रामसिंह, पवन, विनय और मुकेश। बिहार स्थित औरंगाबाद के फरार आरोपी अक्षय ठाकुर की तलाश जारी है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि रविवार रात को यह लड़की और उसका दोस्त मुनिरका से द्वारका जाने के लिए बस में बैठे, जिसके बाद लड़की के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ शुरू की बाद में विरोध करने पर लड़के को रॉड से मारकर घायल कर दिया और लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बाद में बदमाशों ने दोनों को बस से बाहर फेंक दिया गया। लड़की की हालत काफी गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है।