Citizenship Amendment Act Protest Updates: दिल्‍ली : नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ रविवार की बजाय अब सोमवार को कांग्रेस देगी धरना

CAA Protest Updates: संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित NRC के खिलाफ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से लेकर बुलंदशहर तक कई शहरों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई.

Citizenship Amendment Act Protest Updates: दिल्‍ली : नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ रविवार की बजाय अब सोमवार को कांग्रेस देगी धरना

CAA Protest Updates: UP के कई शहरों में हिंसा, छह की मौत

CAA Protest Updates: संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित NRC के खिलाफ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से लेकर बुलंदशहर तक कई शहरों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई, वहीं राष्ट्रीय राजधानी में भी हजारों लोगों ने रैलियां निकालीं और शाम होते होते यहां भी हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. कई राज्यों में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं जिसके बाद सरकार ने इस तरह का संकेत दिया है कि वह इस संबंध में सुझावों पर विचार करने को तैयार है. दिल्ली, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और कर्नाटक-केरल के सीमावर्ती इलाकों से छिटपुट हिंसा की खबरें हैं. उत्तर प्रदेश के कई शहरों, कर्नाटक के कुछ शहरों एवं राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाओं पर रोक लगा दी गयी है. हालांकि दिल्ली में कुछ लोगों ने पुलिस को गुलाब का फूल भेंट कर शांति का संदेश देने का प्रयास किया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. 

Citizenship Amendment Act (CAA) Protest Updates:

Dec 21, 2019 19:46 (IST)
दिल्‍ली : नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ रविवार की बजाय अब सोमवार को कांग्रेस देगी धरना.

Dec 21, 2019 19:14 (IST)
नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन : चन्द्रशेखर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ज़मानत अर्जी खारिज
Dec 21, 2019 18:57 (IST)
दिल्ली पुलिस ने चन्द्रशेखर आज़ाद को कोर्ट में पेश किया.
Dec 21, 2019 18:57 (IST)
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को इंदौर में नागरिकों से मिलेंगे, नागरिकता संशोधन कानून पर बीजेपी के अभियान की शुरुआत करेंगे. लोगों को इस कानून के बारे में बताया जाएगा.
Dec 21, 2019 18:16 (IST)
लखनऊ में इंटरनेट सेवा सोमवार तक स्थगित रहेगी : अधिकारी
Dec 21, 2019 17:52 (IST)
दरियागंज मामला - सभी 15 आरोपियों को 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, सोमवार को ज़मानत पर सुनवाई होगी, चन्द्रशेखर को आज पेश नहीं किया गया.

Dec 21, 2019 17:41 (IST)
नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन : कानपुर के यतीम खाना पुलिस थाना क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर की पत्‍थरबाजी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले.

Dec 21, 2019 17:38 (IST)
नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन : उत्तर प्रदेश में अब तक 705 लोग गिरफ्तार, कुल 124 एफआईआर की गई दर्ज.
Dec 21, 2019 17:04 (IST)
बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून पर बड़े पैमाने पर संपर्क अभियान चलाएगी. देश भर में तीन करोड़ परिवारों से संपर्क साधा जाएगा. एक हजा़र से अधिक रैलियां और 250 से अधिक प्रेस कॉंफ़्रेंस होंगी. यह अगले दस दिनों में किया जाएग. नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रांतियों को दूर किया जाएगा. बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव के मुताबिक विपक्ष के प्रचार का खंडन होगा. कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में बुलाई बैठक में हुआ फैसला.

Dec 21, 2019 16:57 (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन : कानपुर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी फूंकी
Dec 21, 2019 16:37 (IST)
दिल्‍ली : सीलमपुर हिंसा मामले में पकड़े गए 11 लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा, सभी आरोपियों ने जमानत की अर्जी भी लगाई.

Dec 21, 2019 15:59 (IST)
पूरी दिल्ली में अलग-अलग जगह हुई हिंसा मामले में कुल 55 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.
Dec 21, 2019 15:56 (IST)
दिल्‍ली : जामिया हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 11 की हो चुकी है गिरफ्तारी.
Dec 21, 2019 15:14 (IST)
दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर होगी पार्टी कोर ग्रुप की बैठक.
Dec 21, 2019 15:14 (IST)
कानपुर: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है.
Dec 21, 2019 15:14 (IST)
बहराइच में हुई हिंसा पर एसपी गौरव ग्रोवर: छह मामले दर्ज किए गए हैं, 38 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
Dec 21, 2019 15:13 (IST)
लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन के दौरान मरने वालों के परिवार से मिलने जाएगा टीएमसी का प्रतिनिधि मंडल.
Dec 21, 2019 15:13 (IST)
शिया धर्मगुरु कल्बे जावेद: सीएए और एनआरसी दोनों अलग अलग हैं. एनआरसी अभी केवल असम में लागू की गई है, पूरे देश में नहीं. हमें नहीं पता कि इसमें क्या नियम होंगे.
Dec 21, 2019 15:13 (IST)
दिल्ली: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dec 21, 2019 15:13 (IST)
बिहार: पटना में महागठबंधन रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव.
Dec 21, 2019 15:13 (IST)
केरल: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल.
Dec 21, 2019 13:34 (IST)
एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कासगंज जिले में शुक्रवार रात 11 बजे से इंटरनेट सेवा एहतियातन बंद कर दी गयी हैं. पुलिस ने शनिवार को बताया कि विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. शुक्रवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी ताकि सोशल मीडिया के जरिए फैलायी जाने वाली अफवाहों को रोका जा सके. पुलिस के अनुसार स्थिति तनावपूर्ण अवश्य है लेकिन कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.
Dec 21, 2019 13:24 (IST)
जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ फिर प्रदर्शन शुरू
Dec 21, 2019 12:49 (IST)
तमिलनाडु: एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बेरिकेड्स.
Dec 21, 2019 12:47 (IST)
बिहार: नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भागलपुर में वाहनों में तोड़फोड़ करते दिखे RJD कार्यकर्ता
Dec 21, 2019 12:44 (IST)
सीएए देश की धार्मिक, सामाजिक एकता और सौहार्द को बिगाड़ेगा तथा उसे आहत करेगा : शरद पवार
Dec 21, 2019 12:44 (IST)
दरियागंज में हुए हिंसक प्रदर्शन के संबंध में हिरासत में लिए गए 40 लोगों के लिए दिल्ली की एक अदालत का निर्देश कुछ राहत लेकर आया है. अदालत ने दिल्ली पुलिस को हिरासत में लिए गए लोगों से वकीलों को मिलने देने और उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
Dec 21, 2019 12:43 (IST)
असम में शनिवार को स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही जबकि प्रदर्शनकारियों ने राज्य के कई हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण रैलियां निकालीं.
Dec 21, 2019 12:02 (IST)
तमिलनाडु: एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते वाम दल.
Dec 21, 2019 11:35 (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में रेलवे की 88 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान
Dec 21, 2019 10:48 (IST)
मेघालय में बहाल की गई इंटरनेट सेवा, हिंसक प्रदर्शन के बाद 12 दिसंबर को कर दिया गया था बंद
Dec 21, 2019 10:25 (IST)
दरियागंज हिंसा के संबंध में 10 लोग गिरफ्तार, उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है : पुलिस

Dec 21, 2019 10:24 (IST)
बिहार: विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन के दौरान तोड़े बैरिकेड्स
Dec 21, 2019 09:24 (IST)
बिहार: RJD कार्यकर्ताओं ने पटना में किया प्रदर्शन.
Dec 21, 2019 09:24 (IST)
कर्नाटक: मेंगलुरू पुलिस कमिश्नर ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को उनकी मेंगलुरू यात्रा को लेकर नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया कि उनके शहर में आने से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति स्थिति पैदा हो सकती है.
Dec 21, 2019 09:13 (IST)
CAA के विरोध में आज RJD का बिहार बंद, कांग्रेस का भी समर्थन
Dec 21, 2019 09:07 (IST)
दिल्ली गेट से शुक्रवार को कुल 40 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें आठ नाबालिग हैं, जिन्हें रिहा कर दिया गया. वहीं कुछ अन्य लोगों को भी छोड़ा गया है. 19 लोग अभी भी दरियागंज पुलिस थाने में हिरासत में हैं.
Dec 21, 2019 08:55 (IST)
बिहार: दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आरजेडी ने बिहार बंद का ऐलान किया है.
Dec 21, 2019 08:22 (IST)
यूपी के तीन चौथाई जिलों में हिंसा. पुलिस फायरिंग में नहीं हुई कोई मौत. प्रदर्शनकारियों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई- यूपी डीजीपी
Dec 21, 2019 08:16 (IST)
नागरिकता क़ानून के विरोध के दौरान मौत का आंकड़ा 6 से बढ़कर 9 हो गया है. नौ लोगों की जान जाने की यूपी के डीजीपी ने एनडीटीवी से बात करते हुए पुष्टि की.
Dec 21, 2019 07:38 (IST)
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए- डीएमआरसी
Dec 21, 2019 05:50 (IST)
उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राज्य के सभी स्कूल और कालेज बंद रहेंगे. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी किया गया. यह आदेश ऐसे समय आया है जब संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए हैं और इस दौरान हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गयी है. 

Dec 21, 2019 02:02 (IST)
दिल्ली पुलिस ने दरियागंज में हिंसक प्रदर्शन के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया: अधिकारी

Dec 21, 2019 02:01 (IST)
CAA के विरोध के दौरान लखनऊ में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक राष्‍ट्रीय अंग्रेजी दैनिक के पत्रकार को हिरासत में ले लिया. बाद में मुख्‍यमंत्री कार्यालय के हस्‍तक्षेप के बाद उन्‍हें छोड़ा गया. 
Dec 21, 2019 02:00 (IST)
दिल्‍ली में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में घायलों की संख्‍या 42 हुई, घायलों में करीब 20 पुलिसवाले भी शामिल.

Dec 21, 2019 01:59 (IST)
मध्य प्रदेशः जबलपुर में आज शाम 6 बजे तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

Dec 21, 2019 01:59 (IST)
उत्तर प्रदेश में रविवार को होने वाली TET परीक्षा स्थगित
Dec 21, 2019 01:59 (IST)
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'झूठ के झाड़' से 'सच के पहाड़' को नहीं छुपाया जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि CAA और NRC को लेकर झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं. 
Dec 21, 2019 01:59 (IST)
जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति ने शुक्रवार को छात्रों से अफवाहों से दूर रहने व भ्रमित करने वाली खबरों के खिलाफ एकजुट रहने का अनुरोध किया है.