एक डॉक्टर को कथित रूप से थप्पड़ मारने के आरोप में गायक मिका सिंह पर केस दर्ज

गायक मिका सिंह की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के गायक मिका सिंह अकसर विवादों में घिर जाते हैं। इस बार दक्षिण पश्चिम दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
 
बताया जा रहा है कि अंबेडकर अस्पताल में डॉ श्रीकांत कार्यरत हैं। डॉ श्रीकांत ने आरोप लगाया कि शनिवार को मिका सिंह के एक कार्यक्रम में वह गए थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मिका सिंह से मिलने की कोशिश की, लेकिन बात करते करते मिका सिंह ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और फिर उनके बाउंसरों ने धक्के देकर मंच से हटा दिया।
 
पुलिस ने डॉ श्रीकांत की शिकायत पर आईपीसी की धारा 323 और 342 में केस दर्ज कर लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि सबसे पहले मिका सिंह उस समय विवादों में आए जब उन्होंने बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत को सबके सामने कथित रूप से जबरन किस कर लिया था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com