कैमरे में कैद : कार ने स्कूटर सवार को कुचला, 9 मिनट तक तड़पता रहा, लोग देखते रहे

कैमरे में कैद : कार ने स्कूटर सवार को कुचला, 9 मिनट तक तड़पता रहा, लोग देखते रहे

विवेक विहार में सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली:

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटर सवार को कुचल दिया। इस घटना के बाद आसपास खड़ी भीड़ मूकदर्शक बनी रही और करीब 9 मिनट तक गंभीर रूप से घायल स्कूटर सवार युवक ने दम तोड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

इस बीच कार सवार एक और स्कूटर सवार को टक्कर मारते हुए वहां से भाग निकला। सीसीटीवी तस्वीरों के होने के बाद भी पुलिस का रवैया इस मामले में लचर है और आरोपी ड्राइवर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

इस हादसे का शिकार विनीत अपने अपने परिवार का इकलौता सहारा था। विनीत तो अब नहीं हैं, लेकिन उनकी आंखें अभी भी दुनिया देखेंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

परिवार ने विनीत की आंखों का दान कर दिया है। पीड़ित परिवार की अब पुलिस से यही मांग है कि कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।