यह ख़बर 06 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

वीके सिंह ने हिंसा आरोपी के परिवार से मुलाकात की, सपा ने की आलोचना

वीके सिंह का फाइल तस्वीर

गाजियाबाद:

केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल (अवकाशप्राप्त) वीके सिंह रविवार को एक व्यक्ति के घर गए जो हिंसा के आरोप में जेल में है। सपा ने इसकी तीखी आलोचना की है।

सिंह लोनी के गिरी मार्केट कॉलोनी में करण सिंह के घर पहुंचे। करण सिंह 18 अगस्त को हुए एक उपद्रव के आरोप में जेल में बंद है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सपा नेता एके पंडित ने एक बयान में सिंह की इस मुलाकात पर एतराज जताया। सपा नेता ने आरोप लगाया कि उप्रदव के आरोपी के परिजनों से गुप्त मुलाकात उनकी निष्पक्षता पर सवालिया चिहन लगा रहा है। उन्हे सोच विचार के बाद यह दौरा करना चाहिए था।