यह ख़बर 20 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

चंडीगढ़ : नाबालिग लड़की ने पांच कांस्टेबलों पर रेप का आरोप लगाया, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़:

चंडीगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबलों को महीनों तक एक किशोर लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये लोग उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 17-वर्षीय लड़की ने पांच कांस्टेबलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनमें से तीन अब भी फरार हैं। सूत्रों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पीड़िता ने एक रिश्तेदार के साथ विवाद के बाद पुलिस को कॉल किया, लेकिन जिन कांस्टेबलों ने उससे बात की थी, उसमें से एक ने कथित तौर पर उसका बयान दर्ज करने के बहाने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक कांस्टेबल ने अपने वाहन में बंदूक का भय दिखाकर उससे बलात्कार किया। अपनी शिकायत में लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उस कांस्टेबल के चार साथी और शामिल हो गए और कई हफ्तों तक उसका यौन उत्पीड़न किया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com