चंद्रयान 2 लैंडिंग : किस वक्त उतरेगा लैंडर, कब बाहर आएगा रोवर

सारी दुनिया की निगाहें इस वक्त भारत और उसके चंद्रयान 2 पर टिकी हुई हैं, क्योंकि शुक्रवार देर रात चंद्रमा की सतह पर उतरकर भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन जाएगा, जिन्होंने अब तक पृथ्वी के इस प्राकृतिक उपग्रह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाबी हासिल की है.

चंद्रयान 2 लैंडिंग : किस वक्त उतरेगा लैंडर, कब बाहर आएगा रोवर

चंद्रयान 2 लैंडिंग : किस वक्त उतरेगा लैंडर

नई दिल्ली:

सारी दुनिया की निगाहें इस वक्त भारत और उसके चंद्रयान 2 पर टिकी हुई हैं, क्योंकि शुक्रवार देर रात चंद्रमा की सतह पर उतरकर भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन जाएगा, जिन्होंने अब तक पृथ्वी के इस प्राकृतिक उपग्रह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाबी हासिल की है. हालांकि अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद की सतह पर उतरने जा रहे भारत के चंद्रयान 2 का लैंडर 'विक्रम' चंद्रमा के उस हिस्से में उतरेगा, जहां अब तक दुनिया का कोई देश नहीं उतरा है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर भारत आज इतिहास रचने जा रहा है, जिसके साक्षी LIVE प्रसारण देख रहे सभी देशवासी तो होंगे ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशभर से आए 70 बच्चे भी होंगे, जो एक प्रतियोगिता जीतकर ISRO पहुंचे हैं.

चंद्रयान-2 की चांद पर किस तरह होगी ‘सॉफ्ट लैंडिंग', समझने के लिए पढ़े ये खबर

  • चंद्रयान 2 मिशन के तहत लैंडर 'विक्रम' अपने भीतर रोवर 'प्रज्ञान' को लिए चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. लैंडर अपनी चंद्र कक्षा से सुबह 1:40 बजे नीचे की तरफ जाना शुरू करेगा, और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लगभग 1:55 बजे सतह को छुएगा. ISRO ने इस लैंडिंग के लिए निर्धारित समय 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच रखा है.
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से लैस रोवर 'प्रज्ञान' सुबह लगभग 5:30 से 6:30 बजे के बीच लैंडर 'विक्रम' से बाहर आएगा (ISRO ने यह वक्त चंद्रमा की सतह पर धूल के बैठ जाने को ध्यान में रखकर निर्धारित किया है).
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात को लगभग 10:30 बजे बेंगलुरू पहुंच जाएंगे, और सीधे ISRO के लिए रवाना होंगे. वहां पहुंचकर उन्हें वैज्ञानिक बारीकियां तथा चंद्रयान 2 मिशन के उद्देश्यों के बारे में ब्रीफ किया जाएगा.
  • आठवीं से 10वीं कक्षा के 70 विद्यार्थी (प्रत्येक राज्य अथवा केंद्रशासित प्रदेश से दो विद्यार्थी) भी वहां होंगे, जो ISRO द्वारा आयोजित एक क्विज़ जीतकर वहां पहुंचे हैं, जिसमें 10 मिनट के भीतर 20 सवालों का जवाब देना था. ये विद्यार्थी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान 2 के लैंडर को चंद्रमा पर उतरते देखेंगे.
  • ISRO द्वारा चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का वीडियो जारी किए जाने की संभावना है, जो ऑनबोर्ड कैमरे से खींचा जाएगा. इसके अलावा ISRO अपने ऑरबिटर, लैंडर और रोवर पर लगे कैमरों से खींची गई तस्वीरें और शॉर्ट वीडियो भी जारी कर सकता है.
  • लैंडर के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह एक बार फिर ISRO जाएंगे, और उसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे.
  • ISRO भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख के. सिवन मीडिया को संबोधित करेंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com