चीन के नौसेना पोत ने मुंबई बंदरगाह पर डेरा डाला

ये तस्वीर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा ट्वीट की गई है

मुंबई:

चीन की नौसेना के मिसाइल ध्वंसक पोत ने सोमवार को मुंबई के बंदरगाह पर डेरा डाला। ये पोत ए़डन की खाड़ी में एंटी-पायरेसी मिशन पर है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार ये सोमवार की सुबह ही मुंबई के बंदरगाह पर पहुंचा है। पिपल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना का ये जहाज 24 जुलाई को ओमान के सलाला के लिए रवाना होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस जहाज़ का ये आगमन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने हिंद महासागर में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर नज़र बनाए रखी है। गौरतलब है कि पिछले महीने के अंत में एक चीनी पनडुब्बी ने कराची, पाकिस्तान में डेरा जमाया था जिसके बाद भारतीय सुरक्षा संस्थान काफी सचेत हो गए थे।