यह ख़बर 05 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

CISF जवान ने महिला सहकर्मी को गोली मारी

खास बातें

  • सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने अपने साथ तैनात महिला कांस्टेबल की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।
नई दिल्ली:

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल ने अपने साथ तैनात महिला कांस्टेबल की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। दोनों पूर्वी दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर तैनात थे। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे की है। उसने यह भी बताया कि दोनों के बीच संबंध थे। सूत्रों ने बताया कि पुरुष कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल पर गोली चलाई और फिर खुद को गोली मार ली।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com