कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कानूनमंत्री तोमर का इस्तीफा मांगा

कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कानूनमंत्री तोमर का इस्तीफा मांगा

कांग्रेस पार्टी के नेता अजय माकन

नई दिल्ली:

कांग्रेस ने मंगलवार को कथित फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा और यह सुनिश्चित करने की मांग की तोमर भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल और दूसरे लोग सार्वजनिक जीवन में नैतिकता के ऊंचे मानदंडों के मुद्दे उठाते रहे हैं। अब उन्हें क्या हो गया?"

माकन ने कहा, "वे पारदर्शिता और ईमानदारी की बातें करते थे, लेकिन उनके खुद के कानून मंत्री फर्जी डिग्री मामले में पकड़े गए।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून मंत्री भी पद से इस्तीफा दें।"