Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
Coronavirus India Live Updates:देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अबतक 169 लोगों की मौत हो चुकी है और 5865 लोग इससे संक्रमित हैं. हर दिन कोरोना के आंकड़ों में इजाफा होता जा रहा है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 594 मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 20 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है और यह 14 अप्रैल तक रहेगा. इस बीच कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है. इस बीच बुधवार को यूपी के 15 जिलों के 104 कोरोना हॉटस्पॉट और दिल्ली के 20 हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील कर दिया गया है. दिल्ली और यूपी में घरों से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.
Coronavirus (COVID-19) in India Live News Updates in Hindi:-
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना की जांच में मदद के लिए 1500 किलोमीटर का सफर तय कर हैदराबाद से लखनऊ पहुंचे एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे हर सिपाही का उत्साह बढ़ाने की जरूरत है.
दिल्ली सरकार के अस्पताल दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट मैं 3 कैंसर के मरीजों को कोरोना संक्रमित पाया गया है.
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1364 पहुंच गई है और अब तक 97 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से 876 मामले सिर्फ मुंबई के हैं और यहां 54 लोगों की मौत हुई है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में 51 नए मामले आने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 720 हो गई है. इस दौरान तीन लोगों की मौत भी हुई है. दिल्ली में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है, वहीं 25 लोग अबतक इससे ठीक हुए हैं.
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने केजरीवाल सरकार से पूछा है कि दिल्ली के कोरोना मामलों में मरकज वालों का आंकड़ा अलग क्यों लिखा जा रहा है? अल्पसंख्यक आयोग ने केजरीवाल सरकार को पत्र लिखकर इसका जवाब मांगा है. अल्पसंख्यक आयोग ने सवाल उठाए कि आधिकारिक आंकड़ों में मरकज़ के मरीज़ों के लिए अलग कॉलम क्यों रखा गया है?
कोरोनावायरस से संक्रमण के दो नए मामले नोएडा में और एक ग्रेटर नोएडा में सामने आया. गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 63 हुई : अधिकारी
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अबतक 169 लोगों की मौत हो चुकी है और 5865 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं.
473 लोग अब तक अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. देश में अब तक कुल 5734 मामलों की पुष्टि हुई, पिछले 24 घंटों में 549 नए मामले सामने आए. आज तक 166 मौतें हुई हैं, कल से 17 मौतें हुई हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय
ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के दो और मामलों की पुष्टि हुई. इसके बाद राज्य में जानलेवा संक्रमण के शिकार लोगों की संख्या 44 हो गई है.
रीयल एस्टेट कंपनियों के संगठन नारेडको ने सरकार से भारतीय अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के लिए कम से कम 200 अरब डॉलर का प्रोत्साहन पैकेज देने की मांग की है.
कोविड-19 के इलाज के लिए चिह्नित अस्पतालों की सूची से जीबी पंत अस्पताल को हटाया गया : दिल्ली सरकार का आदेश.
बिहार में कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की संख्या 51 हुई : अधिकारी
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी और निचली अदालतों की गर्मियों की छुट्टियां रद्द की. दिल्ली की सभी अदालतें
इस बार पूरे जून महीना काम करेंगी. मौजूदा हालात के चलते अदालतों के काम के हर्जाने और वादियों की परेशानी को देखते हुए हाई कोर्ट ने वकीलों की सहमति से लिया फैसला.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके देश में फिलहाल कोरोना वायरस की 10 दवाइयों का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है. यह परीक्षण तेज़ी से फैल रहे कोरोना वायरस के चिकित्सकीय समाधान तलाश करने के प्रशासन के ''अभूतपूर्व'' प्रयासों के तहत किया जा रहा है.
पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 248 मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 4,322 तक पहुंच गई है.
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 162 नए मामले , कुल संख्या 1,297 हुई : स्वास्थ्य अधिकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'आभार' के जवाब में बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने में मानवता की मदद के लिए भारत हरसंभव कार्य करेगा.
चीन में कोरोना वायरस के 63 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 61 मामलों दूसरे देशों से चीन में आए लोगों के हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के फिर से फैलने की आशंका बढ़ गई है जबकि इस वैश्विक महामारी के केंद्र रहे वुहान में 76 दिन बाद बुधवार को लॉकडाउन हटा दिया गया.
भारत कोविड-19 के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा अमेरिका को निर्यात करने की अनुमति देने के लिए भारत का आभार जताने की अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया के जवाब में कहा.
सोमालिया में कोविड-19 से बुधवार को पहली मौत का मामला सामने आया. उसने कहा कि यह बीमारी उन लोगों के बीच फैल रही है जिन्होंने कभी विदेश की यात्रा नहीं की.
फ्रांस में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से बुधवार को 541 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में इस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की सख्ंया 10,869 पर पहुंच गई.
कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या भारत में 5,734 हो गई है, जिनमें से 5,095 का इस वक्त इलाज चल रहा है. अब तक 472 मरीज़ों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि एक मरीज़ इलाज के दौरान माइग्रेट कर गया है. कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे की बात करें, तो 540 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 17 लोगों की मौत हुई.
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | पुष्ट मामले | ठीक हुए / माइग्रेट हुए | मृत्यु |
---|
अंडमान एवं निकोबार | 11 | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 348 | 6 | 4 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
असम | 28 | 0 | 0 |
बिहार | 38 | 0 | 1 |
चंडीगढ़ | 18 | 7 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 10 | 9 | 0 |
दिल्ली | 669 | 21 | 9 |
गोवा | 7 | 0 | 0 |
गुजरात | 179 | 25 | 16 |
हरियाणा | 147 | 28 | 3 |
हिमाचल प्रदेश | 18 | 2 | 1 |
जम्मू एवं कश्मीर | 158 | 4 | 4 |
झारखंड | 4 | 0 | 0 |
कर्नाटक | 181 | 28 | 5 |
केरल | 345 | 83 | 2 |
लद्दाख | 14 | 10 | 0 |
मध्य प्रदेश | 229 | 0 | 13 |
महाराष्ट्र | 1,135 | 117 | 72 |
मणिपुर | 1 | 1 | 0 |
मिज़ोरम | 1 | 0 | 0 |
ओडिशा | 42 | 2 | 1 |
पुदुच्चेरी | 5 | 1 | 0 |
पंजाब | 101 | 4 | 8 |
राजस्थान | 381 | 21 | 3 |
तमिलनाडु | 738 | 21 | 8 |
तेलंगाना | 427 | 35 | 7 |
त्रिपुरा | 1 | 0 | 0 |
उत्तराखंड | 33 | 5 | 0 |
उत्तर प्रदेश | 361 | 27 | 4 |
पश्चिम बंगाल | 103 | 16 | 5 |
भारत में कुल मामले | 5,734 # | 473 | 166 |
* यह सूची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर 9 अप्रैल, 2020 को 0900 बजे (IST) अपडेट की गई है... सूची में LIVE अपडेट पढ़ने के लिए https://www.mohfw.gov.in/ पर क्लिक करें... |
# मामलों का राज्यवार वितरण पुष्टि पर निर्भर करता है... |
मध्यप्रदेश में दो आईपीएस अधिकारी बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक अधिकारी भोपाल में पदस्थ हैं, जबकि दूसरे अधिकारी इंदौर में पदस्थ हैं.
कोरोनावायरस से संक्रमित संदिग्धों की पहचान करने के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य कर्मी लोगों के बीच जाकर उनका नमूने इकट्ठा कर रहे हैं और आपूर्ति में कमी को देखते हुए यहां स्थानीय स्तर पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट विकसित की जा रही है.
दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित 20 इलाकों को सील कर दिया है और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है.