मुंबई में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केरल से आएंगे 100 से अधिक डॉक्टर और नर्स

कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मुंबई के स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने के लिए केरल के 100 से अधिक डॉक्टर और नर्स मुंबई आएंगे. तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ संतोष कुमार ने बताया कि मुंबई को स्वास्थ्य कर्मचारियों के रुप में अधिक लोगों की जरूरत है.

मुंबई में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केरल से आएंगे 100 से अधिक डॉक्टर और नर्स

मुंबई में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली :

कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मुंबई के स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने के लिए केरल के 100 से अधिक डॉक्टर और नर्स मुंबई आएंगे. तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ संतोष कुमार ने बताया कि मुंबई को स्वास्थ्य कर्मचारियों के रुप में अधिक लोगों की जरूरत है. 16 डॉक्टरों की टीम सोमवार तक मुंबई पहुंच जाएगी.  कुमार ने कहा कि अगले कुछ दिनों में 50 डॉक्टरों और 100 नर्सों की टीम केरल से मुंबई पहुंच जाएगी. 

कुमार खुद दो अन्य डॉक्टरों के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा, 'हम सेवन हिल्स अस्पताल में काम करेंगे. यह स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित है और उन्हें स्वेच्छा से कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में अपना सहयोग देना चाहिए. केरल से मुंबई आने वाले सेवारत हैं और सभी ने स्वेच्छा से सहयोग करने की हामी भरी है.'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुमार ने कहा कि वह केरल के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं लेकिन वह भी निजी डॉक्टरों के साथ मुंबई में कोविड-19 से इस संघर्ष में सहयोग के लिए आए हैं. 
 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)