दिल्ली : अमन विहार इलाके में नग्न अवस्था में मिली 23 साल की लड़की की लाश

दिल्ली : अमन विहार इलाके में नग्न अवस्था में मिली 23 साल की लड़की की लाश

पूछताछ करती पुलिस...

नई दिल्ली:

दिल्ली के अमन विहार इलाके में करीब 23 साल की लड़की की नग्न लाश मिली है। लड़की की पहचान हो गई है। यह उसी इलाके की रहने वाली है। घर से थोड़ी दूर एक खाली प्लॉट में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों ने शव को देखा और लोगों को सूचना दी।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह लड़की एनजीओ में काम करती है। लड़की गुरुवार शाम को एनजीओ से निकली थी, लेकिन अपने घर वापस नहीं लौटी। सुबह अमन विहार में शव मिला। इस लड़की की 10 दिन बाद शादी होने वाली थी। अमन विहार थाना पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस हालत में शव मिला है उससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस लड़की की रेप के बाद हत्या तो नहीं की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस लड़की के घरवालों को बयान भी ले रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि यह मामला ऑनर किलिंग का तो नहीं है।