यह ख़बर 19 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में सर गंगाराम के डॉक्टर की हत्या, हमलावर गिरफ्तार

खास बातें

  • दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर में सर गंगाराम अस्पताल के एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डॉक्टर संजीव धवन सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट थे।
नई दिल्ली:

दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर में सर गंगाराम अस्पताल के एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डॉक्टर संजीव धवन सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट थे। पुलिस ने धर्मेन्द्र कुमार नाम के हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

डॉक्टर धवन के पड़ोसियों के मुताबिक, रात करीब 3 बजे हमलावर ने डॉक्टर धवन के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर संगीता नाम की महिला का नाम ले रहा था। संगीता 15−20 दिन पहले डॉक्टर संजीव धवन के घर में काम कर रही थी और उसी का नाम हमलावर बार-बार ले रहा था।