Delhi Election Live: मनोज तिवारी BJP कार्यकर्ताओं से बोले- अभी जो EVM खुलेंगी वो बहुत जरूरी हैं, निराश न हों

शुरुआती रुझानों पर दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि अभी जो ईवीएम खुलेंगी वो बहुत जरूरी है, ऐसे में निराश होने न हों

Delhi Election Live: मनोज तिवारी BJP कार्यकर्ताओं से बोले- अभी जो EVM खुलेंगी वो बहुत जरूरी हैं, निराश न हों

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी.

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर आगे बनी हुई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों का भी आंकड़ा पार करते हुए नहीं दिख रही है. पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस अपना खाता नहीं खोलती दिख रही है. शुरुआती रुझानों पर दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने अपने  पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि अभी जो ईवीएम खुलेंगी वो बहुत जरूरी है, ऐसे में निराश होने न हों. तिवारी ने कहा, 'अभी जो ईवीएम खुलेंगी वो बहुत जरूरी हैं. पहले पांच चरण में तो एग्जिट पोल में सिर्फ 2 सीटें दे रहे थे. नतीजे exit poll से बहुत अच्छे हैं. हम बिल्कुल निराश नहीं है. सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि निराश न हो. 27 सीटों पर 700 से 1000 का अंतर है. ये समय नफ़रत और अहंकार दिखाने का नहीं है. मैं प्रदेश का अध्यक्ष हूं मेरी वाणी में नतीजों से पहले हतोत्साहित नहीं लगना चाहिए.'

कौन चल रहा है आगे?

- AAP विधायक तथा परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के अजीत सिंह खरखरी पीछे चल रहे हैं.

- AAP छोड़कर NCP में शामिल हुए कमांडो सुरेंदर सिंह दिल्ली छावनी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के मनीष सिंह आगे चल रहे हैं.

- AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के सरदार आर.पी. सिंह पीछे चल रहे हैं.

- विधायक तथा AAP की महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष बंदना कुमारी शालीमार बाग विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और BJP की रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं.

- AAP विधायक तथा कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ एस.सी. वत्स आगे चल रहे हैं.

- कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए सुरिंदर पाल सिंह तिमारपुर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के दिलीप पांडे आगे चल रहे हैं.

- कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश लिलौठिया मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP की राखी बिड़ला आगे चल रही हैं.

- AAP विधायक तथा विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं, और BJP के करम सिंह कर्मा पीछे चल रहे हैं.


कौन किससे पीछे?

- AAP छोड़कर NCP में शामिल हुए फतेह सिंह गोकलपुर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के रंजीत सिंह आगे चल रहे हैं.

- BJP के पूर्व विधायक ओ.पी. बब्बर के पुत्र राजीव बब्बर तिलक नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के जरनैल सिंह आगे चल रहे हैं.

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार वालिया कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ अनिल गोयल आगे चल रहे हैं.

- कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के नवीन चौधरी आगे चल रहे हैं.

- विधानसभा स्पीकर तथा AAP प्रत्याशी रामनिवास गोयल शाहदरा विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के संजय गोयल आगे चल रहे हैं.

- दिल्ली AAP संयोजक तथा कैबिनेट मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के नरेश गौर पीछे चल रहे हैं.

- कांग्रेस नेता हारुन यूसुफ बल्लीमारान विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं.

- पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा तीरथ पटेल नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और AAP के राजकुमार आनंद आगे चल रहे हैं.

- दिल्ली के पूर्व मंत्री तथा AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के शैलेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं.

- कांग्रेस के प्रचार अभियान प्रभारी कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद संगम विहार विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और AAP के दिनेश मोहनिया आगे चल रहे हैं.

- दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा AAP प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं, और BJP के सुनील यादव पीछे चल रहे हैं.

- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री तथा AAP प्रत्याशी मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं, और BJP के रविंदर सिंह नेगी पीछे चल रहे हैं.

- दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के राजेश नामा बंसीवाला आगे चल रहे हैं.

- BJP की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा हरि नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP की राजकुमारी ढिल्लों आगे चल रही हैं.

- AAP छोड़कर कांग्रेस में लौटीं अल्का लाम्बा चांदनी चौक विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और AAP के प्रह्लाद सिंह साहनी आगे चल रहे हैं.

- AAP नेता आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और BJP के धरमबीर सिंह आगे चल रहे हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

- AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए कपिल मिश्रा मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और AAP के अखिलेश पति त्रिपाठी पीछे चल रहे हैं.