यह ख़बर 07 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली गैंगरेप : पीड़िता को राम सिंह और अक्षय ने दांतों से काटा था

खास बातें

  • 16 दिसंबर को हुए गैंगरेप की पीड़िता के शरीर पर दांत से कांटने के जो निशान हैं, वह आरोपी राम सिंह और अक्षय के दांतो से मिलते हैं।
नई दिल्ली:

दिल्ली गैंगरेप मामले में अभियोजन पक्ष के एक गवाह ने फास्ट ट्रैक कोर्ट से कहा है कि 16 दिसंबर को हुए गैंगरेप की पीड़िता के शरीर पर दांत से कांटने के जो निशान हैं, वह आरोपी राम सिंह और अक्षय के दांतो से मिलते हैं।

गवाह खुद फोरेंसिक दंतचिकित्सक है, जिसने जज योगेश खन्ना की अदालत में कहा कि जब पीड़िता के शरीर पर दांत से कांटने के निशानों को आरोपी राम सिंह और अक्षय के निशानों से मैच किया गया तब वे आपस में मेल खा रहे थे, लेकिन दूसरे आरोपियों से ये निशान मेल नहीं खाते।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com