नाबालिग़ दोषी की रिहाई का विरोध : इंडिया गेट पर प्रदर्शन को जुटे लोग, निर्भया के माता-पिता भी आएंगे

नाबालिग़ दोषी की रिहाई का विरोध : इंडिया गेट पर प्रदर्शन को जुटे लोग, निर्भया के माता-पिता भी आएंगे

नई दिल्‍ली:

निर्भया गैंगरेप केस का नाबालिग़ दोषी आज रिहा हो जाएगा। उसकी रिहाई के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोग नाबालिग़ दोषी के लिए कड़ी सज़ा की मांग कर रहे हैं। निर्भया के माता-पिता भी इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

पहले निर्भया के माता-पिता ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाज़त नहीं दी। अब ये अपना प्रदर्शन जंतर-मंतर पर ही कर रहे हैं। हालांकि इंडिया गेट पर भी प्रदर्शन के लिए लोग इकट्ठा हुए हैं, लेकिन वहां पुलिस के जबरदस्त इंतज़ाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनात किया गया है। इंडिया गेट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com