दिल्ली पुलिस को अवैध हथियारों के कारखाने के बारे में मिली अहम जानकारी, अरेस्ट शख्स मध्य प्रदेश का

दिल्ली पुलिस को अवैध हथियारों के कारखाने के बारे में मिली अहम जानकारी, अरेस्ट शख्स मध्य प्रदेश का

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इंफर्मेशन के आधार पर धौला कुआं के पास जब एक शख़्स को पकड़ा तो उसके पास से बरामद कैन से पॉइंट 32 बोर के 26 पिस्टल बरामद हुए पकड़ा गए शख़्स का नाम सरनाम सिंह है।

अरेस्ट शख्स मध्य प्रदेश का...
यह शख्स मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है और दिल्ली में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने आया था। बरामद की गईं सभी पिस्टल बहुत अच्छी क्वॉलिटी की हैं जिन क्रिमिनल्स को हथियार सप्लाई होने थे उनकी पहचान करने में पुलिस जुटी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पूछताछ में दिल्ली पुलिस को अवैध हथियारों के कारख़ाने के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। मध्य प्रदेश पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। हथियारों की इस खेप का इस्तेमाल बड़ी आपराधिक वारदातों में हो सकता था। पुलिस सरनाम से पूछताछ कर रही है कि अब तक वह कितनी बार हथियारों की खेप पहुंचा चुका है और दिल्ली में किन लोगों को ये पहुंचाई हैं।