आकाशवाणी केंद्र में फायरिंग : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को लगी गोली

आकाशवाणी केंद्र में फायरिंग : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को लगी गोली

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

तिमारपुर इलाके में रविवार देर रात आकाशवाणी केंद्र में फायरिंग हुई, जिसमें दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली लग गई।

डीसीपी नॉर्थ मधुर वर्मा के मुताबिक बीती रात दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में तैनात कांस्टेबल अमित अपने एक साथी के साथ डयूटी खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहा था। उसने अपनी तेज रफ्तार कार से तिमारपुर के आकाशवाणी केंद्र के गेट पर जोरदार टक्कर मारी, जिससे गेट टूटकर गिर पड़ा।

उसके बाद अमित और उसका साथी कार से निकल कर भागने लगे। इसी दौरान आकाशवाणी केंद्र की सुरक्षा में तैनात नगालैंड पुलिस के जवान ने सदिंग्ध समझकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कांस्टेबल को अमित को गोली लगी और वो वहीं गिर गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फायरिंग की जानकारी मिलते ही उत्तरी जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो पूरा माजरा समझ में आया। घायल पुलिस कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो उसकी हालत गंभीर है। अमित के साथी से पुलिस पूछताछ कर रही है।