इस्‍लाम कबूलने वाले भगाना के दलितों पर दिल्‍ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 11 घायल

फाइल फोटो...

नई दिल्‍ली:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे लोगों पर देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के हिसार से आए कुछ दलित परिवार जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। देर रात पुलिस ने इन्हें धरना स्थल खाली करने को कहा, लेकिन ये लोग वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अपने गांव के कुछ दबंगों से परेशान इन लोगों ने कुछ दिन पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। लाठीचार्ज के दौरान जंतर-मंतर पर योगेंद्र यादव के समर्थक भी मौजूद थे। इन लोगों पर भी पुलिस ने लाठी चार्ज किया।