यह ख़बर 18 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में बारिश, ओले गिरे, ठंड बढ़ी

खास बातें

  • राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार रात जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। बारिश आज सुबह भी जारी रही, जिसके चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार रात जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। बारिश आज सुबह भी जारी रही, जिसके चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम के बने रहने की संभावना जताई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com