यह ख़बर 28 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित रेप, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली:

दिल्ली में तंजानिया की दो महिलाओं के साथ कथित बलात्कार के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। युवकों की उम्र 20-30 साल के बीच है।

पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर और आरके पुरम इलाके के निवासी क्रमश: कुणाल और सतीश को दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके से उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया गया।

तंजानिया की दोनों महिलाओं ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे पुलिस से शिकायत की थी। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक उन्हें घर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि युवक महिलाओं को जानते थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com