यह ख़बर 28 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, हवाई, रेल यातायात पर बुरा असर

नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी में सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर कोहरे की वजह से गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं। पुलिस ने लोगों को सड़क पर चलते हुए एहतियात बरतने को कहा है।

हवाई यातायात का भी बुरा हाल है। दिल्ली से आज सुबह साढ़े छह बजे से न तो कोई फ्लाइट उड़ सकी, न ही बाहर से आने वाली कोई फ्लाइट लैंड कर पाई है। हालत यह है कि सुबह 11 बजे तक उड़ान सेवा बहाल होने की कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है।

कोहरे का असर हवाई यातायात के साथ-साथ ट्रेनों पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें 10 से ज्यादा घंटे की देरी से चल रही है। रेलवे के मुताबिक दिल्ली आने वाली पांच राजधानी एक्सप्रेस समेत 63 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

पटना राजधानी, हावड़ा राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, सियालदाह राजधानी और भुवनेश्वर राजधानी करीब 5 से 11 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की ठंड में लोग ट्रेनों के इंतजार में कई घंटों से बैठे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com