देवी सरस्वती शिक्षा, दुर्गा रक्षा और देवी लक्ष्मी वित्त मंत्री : वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लीडरशिप समिट 2017 के 15वें संस्करण को संबोधित किया

देवी सरस्वती शिक्षा, दुर्गा रक्षा और देवी लक्ष्मी वित्त मंत्री : वेंकैया नायडू

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लीडरशिप समिट 2017 के 15वें संस्करण को संबोधित किया.

खास बातें

  • महिला सशक्तिकरण और समान अवसर देने की जरूरत पर दिया जोर
  • कहा- हमारे देश की प्रमुख नदियों के नाम महिलाओं के नामों पर
  • अपने देश को भी भारत माता या मदर इंडिया कहते हैं
मोहाली:

नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उस युग को याद किया जब देवी रक्षा मंत्री होती थीं. नवरात्रि में दुनियाभर में देवी दुर्गा की पूजा शक्ति के प्रतीक के रूप में की जाती है.

वेंकैया ने मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लीडरशिप समिट 2017 के 15वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ पुराणों से हमें पता चलता है, देवी सरस्वती शिक्षा मंत्री, देवी दुर्गा रक्षा मंत्री और देवी लक्ष्मी वित्त मंत्री होती थीं.’’ कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनके बयान का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें : नोटबंदी के बाद बैंकों में वापस लौटी नकदी का इस्तेमाल गरीबों के कल्याण के लिए हो : वेंकैया नायडू

उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय महिलाओं की ताकत के लिए ‘‘हमारे दर्शन ... हमारी संस्कृति’’ में उन्हें सर्वोच्च महत्व दिया गया था. हमारे देश की प्रमुख नदियों (गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा, महानदी, ताप्ती) सबके नाम महिलाओं के नामों पर हैं.

VIDEO : आजाद भारत में जन्मे नायडू

वेंकैया ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को समान अवसर देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हम अपने देश को भी भारत माता या मदर इंडिया कहते हैं.’’
(इनपुट भाषा से)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com