यह ख़बर 11 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

यूपी के मंत्री ने किया सीएमओ का अपहरण?

खास बातें

  • राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 9 अक्टूबर की आधी रात को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह को उनके घर से उठा लिया और घंटों उनके साथ बदसलूकी की।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक मंत्री पर एक सीएमओ के अपहरण का आरोप लगा है। गोंडा सदर के विधायक और राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 9 अक्टूबर की आधी रात को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह को उनके घर से उठा लिया और घंटों उनके साथ बदसलूकी की।

इसके बाद मंत्री ने डॉ सिंह पर नियुक्तियों की लिस्ट बदलने का दबाव डाला। मौका मिलते ही डॉक्टर सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को बुला लिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद डॉ सिंह छुट्टी पर चले गए हैं जबकि मऊ में उनके परिवार को उनका पता ही नहीं है। परिवार का आरोप है कि मंत्री ने उन्हें अगवा कर लिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com