बिक्रम मजीठिया के केस की जांच कर रहे ईडी के अधिकारी का हुआ तबादला

सुखबीर सिंह बादल के साथ बिक्रम मजीठिया (बाएं)

चंडीगढ़:

पंजाब के मंत्री बिक्रम मजीठिया से जुड़े मामले की जांच कर रहे जालंधर ईडी के सहायक निदेशक निरंजन सिंह का तबादला कर दिया गया है। निरंजन सिंह 10 साल से जालंधर में तैनात थे और अब उनको कोलकाता भेजा गया है।

वहीं, निरंजन सिंह से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजीत सिंह जीके ने कहा, 'हमारी तरफ से कोई दबाव नहीं था। तबादले तो सामान्य सी बात है। जो भी दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए।'

ऑफिसर निरंजन सिंह के तबादले पर आप सांसद भगवंत मान ने कहा, 'इसके पीछे अकाली दल और बीजेपी हैं।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि 'जब हमें जानकारी मिली कि निरंजन सिंह का तबादला हो गया है, हमने इंसाफ की उम्मीद छोड़ दी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।'