यह ख़बर 01 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारतीयों से एयर इंडिया ने वसूला डबल किराया

खास बातें

  • मिस्र से वापस लाने के लिए भारतीयों से एयर इंडिया ने डबल किराया वसूला है। जो यह नहीं दे पाए उन्हें विशेष उड़ान में जगह नहीं दी गई है।
Mumbai:

एयर इंडिया की एक फ्लाइट से 280 यात्री भारत लौटे हैं। यह एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट है जो कि यात्रियों को लेकर मुंबई आई है। इससे पहले सोमवार को 300 यात्री सोमवार को मिस्र से भारत वापस आए थे। अपने वतन की सरज़मीन पर पैर रखते ही इन्होनें राहत की सांस ली है।  लेकिन इन यात्रियों को मिस्र से भारत आने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। लोगों से एक सीट के लिए 41 हज़ार रुपये लिए गए जबकि इजीप्ट से भारत आने का सामान्य किराया 15 से 20 हज़ार रुपये है। यात्रियों से दोगुनी कीमत वसूली गई जो लोग एक साथ इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे उनसे एक महीने के अंदर यह पैसा लौटाने को कहा गया। इसके अलावा यह भी खबर है कि कुछ परिवार जो एक हज़ार डॉलर प्रति व्यक्ति नहीं दे पा रहे थे उन्हें विमान में जगह नहीं दी गई। काहिरा से सोमवार को 300 नागरिक विशेष विमान से भारत पहुंचे हैं। मिस्र में कुल 3600 भारतीय हैं जिसमें से अधिकतर लोग अभी भी वहीं पर फंसे हुए हैं। यानी अभी एयर इंडिया और कई फ्लाइट्स ऑपरेट कर सकती है। किराये को लेकर उठे इस पूरे विवाद पर एयर इंडिया ने कहा है कि काहिरा के लिए हमारी कोई तय फ्लाइट नहीं हैं। सरकार ने हमें यात्रियों को लाने के लिए विशेष फ्लाइट का इंतज़ाम करने के लिए कहा था। हमने सरकार के अनुरोध पर ये विशेष उड़ान सेवा रखी थी। सरकार नहीं चाहती थी कि इस विमान को राहत विमान या लोगों को बचाने गया विमान कहा जाए।  इसके लिए हमने बोइंग 747 जंबो जेट उड़ाया और सभी खर्चों का हिसाब लगाने के बाद हमने यात्रियों से करीब 41 हज़ार रुपये लेने का फ़ैसला किया। हमने सिर्फ अपना खर्च निकाला है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com