In Pics : गुलाबी रंग में क्यों नहाया हुआ है पेरिस का मशहूर एफिल टावर?

In Pics : गुलाबी रंग में क्यों नहाया हुआ है पेरिस का मशहूर एफिल टावर?

28 सितंबर को अचानक एफिल टावर गुलाबी रंग में नहा गया। दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में से एक फ्रांस के पेरिस में स्थित एफिल टावर को गुलाबी रोशनी से यूं अक्टूबर के पूरे महीने तक सराबोर रखा जाएगा।

सरकार दरअसल इसके माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाना चाहती है। अक्टूबर रोज (पिंक अक्टूबर) नामक कैंपेन के तहत यह फैसला लिया गया। अक्टूबर का महीना ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस महीने के तौर पर मनाया जाता है। गुलाबी रंग का फीता असल में ब्रेस्ट कैंसर की जागरुकता का प्रतीक है।
 


आयोजकों का कहना है कि एफिल टावर को गुलाबी कर देना केवल एक प्रतीक नहीं है बल्कि यह बीमारी के ऊपर विजय का प्रतीक है। वैसे एफिल टावर के अतिरिक्त, केप बायरन लाइटहाउस को भी गुलाबी रोशनी से चौंधिया दिया गया।
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com