यह ख़बर 13 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

यूपी : अवैध पटाखों के निर्माण में गई आठ लोगों की जान

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला थाने के अन्तर्गत याकूबपुर गांव में मंगलवार तड़के एक मकान में आतिशबाजी बनाए जाने के दौरान विस्फोट हो जाने से आठ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि लगभग 12 लोग घायल हो गए।
औरया:

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला थाने के अन्तर्गत याकूबपुर गांव में मंगलवार तड़के एक मकान में आतिशबाजी बनाए जाने के दौरान विस्फोट हो जाने से आठ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि लगभग 12 लोग घायल हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें छह लोग एक ही परिवार के हैं जबकि दो पड़ोस की लड़किया भी शामिल है।

सिंह ने बताया कि उक्त घटना उस समय हुई जब मोतीलाल और रामनारायन के घर में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था। इसी बीच अचानक विस्फोट हो गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए है जिनमें कुछ लोगों की हालत गम्भीर है उन्हें उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है।