यमन में फंसे भारतीयों को जंग जैसे हालात में निकाल रही है नौसेना

आईएनएस मुंबई की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

अदन में जंग जैसे हालात के बीच नौसेना ने यमन से भारतीयों के दूसरे जत्थे को निकालने के लिए आईएनएस मुंबई पोत को भी इस काम में लगा दिया है। यह एक दिशानिर्देशित मिसाइल विध्वंसक है।

इस जंगी जहाज को अदन बंदरगाह के ठीक बाहर खड़ा रखा गया है कि क्योंकि अदन में भारी गोलाबारी की खबर है। वहां सउदी अरब नीत गठबंधन हुती विद्रोहियों का मुकाबला कर रहा है जो शहर पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नौसेना ने बताया कि भारतीय अधिकारियों ने छोटी नौकाओं को काम में लगाया है, जो एक बार में 30 से 35 लोगों को बंदरगाह से आईएनएस मुंबई पहुंचा रहे हैं। वहां फंसे भारतीयों की वास्तविक संख्या के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन रक्षा सूत्रों ने इसे 200 से अधिक बताया है।