आगरा : छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की सिपाही की पिटाई

आगरा : छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने की सिपाही की पिटाई

आगरा:

ताजनगरी आगरा में छेड़खानी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल यह है कि छेड़छाड़ कर रहे कुछ मनचलों ने एक सिपाही पर ही हमला कर दिया।

दरअसल, सुभाष चंद्र नाम का यह सिपाही आगरा के पीएसी में तैनात है। उसने कुछ मनचलों को सड़क पर लड़कियों से बदतमीजी करते हुए देखा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी लड़कों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक लड़का पूर्व राज्यमंत्री शिवकुमार राठौर के करीबी है। ये ही वजह है कि खुद पर हमले के बाद जब सिपाही सुभाष थाने में पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया गया। इसके बाद जब मामला मीडिया के सामने आया तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।