यह ख़बर 17 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सिपाही ने पिस्तौल दिखाकर नाबालिग से किया बलात्कार

खास बातें

  • फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ शहर थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत एक सिपाही को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
फरीदाबाद:

हरियाणा में फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ शहर थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत एक सिपाही को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाली 16 साल की एक लड़की ने पुलिस आयुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर को शिकायत दी थी कि 2011 में ओल्ड थाने में तैनात रहे एक सिपाही ने उससे पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह उससे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच में यह बात सामने आई कि सिपाही वीरेन्द्र ने पहली बार न केवल लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, बल्कि बाद में उसे शादी का झांसा देकर वह उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। हाल ही में सिपाही बल्लभगढ़ शहर थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

थाना ओल्ड फरीदाबाद प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी सिपाही को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अदालत में इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने आरोपी सिपाही को निलंबित भी कर दिया है।