यह ख़बर 03 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

और, चंद्रबाबू नायडू ने अपने दफ्तर में कदम रखा

फाइल फोटो

हैदराबाद:

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने के चार माह बाद चंद्रबाबू नायडू को आज एक दफ्तर मिला।

नायडू ने विजयादशमी के शुभ अवसर पर आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आंध्र प्रदेश सचिवालय के 'एल ब्लॉक' की चौथी मंजिल पर अपने आधिकारिक चैंबर में आखिरकार प्रवेश किया। इस अवसर पर सिर्फ नौकरशाह और सरकार के कुछ सलाहकार मुख्यमंत्री के साथ थे।

जून में मुख्यमंत्री बनने के बाद से नायडू यहां लेक व्यू गेस्ट हाउस में अपने अस्थाई 'कैंप ऑफिस' से काम कर रहे थे, क्योंकि सचिवालय में उनका आधिकारिक चैंबर नए सिरे से बन रहा था।

शुरू में, सचिवालय का दक्षिण 'एच ब्लॉक' मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए तैयार किया गया, लेकिन नायडू वहां नहीं गए क्योंकि बताया जाता है कि 'वास्तु' अच्छा नहीं थी। बाद में, एल ब्लॉक की आठवीं मंजिल उनके दफ्तर के लिए चुनी गई। फिर उसमें 20 करोड़ से ज्यादा रुपये की लागत से आवश्यक फेरबदल किए गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आठवीं मंजिल पर मुख्यमंत्री के लिए एक विशाल बुलेट-प्रूफ चैंबर, कैबिनेट के लिए एक कॉन्फ्रेंस हॉल, आगंतुक कक्ष, और उनके प्रधानसचिवों एवं सचिवों के लिए चैंबर बनाए गए।