यह ख़बर 13 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आगरा में आग में झुलसकर एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

खास बातें

  • सदर थाना इलाके में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 10 लोगों की जलने से मौत हो गई। मरने वालों में छह बच्चे शामिल हैं। आग के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
आगरा:

आगरा के सदर थाना इलाके में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 10 लोगों की जलने से मौत हो गई। मरने वालों में छह बच्चे शामिल हैं। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

घटना के अनुसार सदर थाना इलाके के सेवला में रहने वाले ब्रज किशोर अग्रवाल के चार बेटे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक ही मकान में निवास करते हैं और मकान की निचली मंजिल पर पेंट का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात 2-3 बजे के बीच जब सारा परिवार सो रहा था, तभी अचानक घर में आग लगा गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घर में रहने वाले और दो भाइयों के परिवार को बचा लिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com